जनपद के कोने कोने में सपा की किसान यात्रा आज से

भाजपा की कृषि नीतियों के खिलाफ और किसानों के आंदोलन के समर्थन में पैदल, साइकिल, ट्रैक्टर से निकलेगी यात्रा – योगेश
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार 7 दिसंबर से पूरे जनपद में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा” किसान यात्रा “निकाली जाएगी l सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि भाजपा सरकार की कृषि नीतियों के खिलाफ एवं आंदोलन रत किसानों के समर्थन में पूरे जनपद की सभी विधानसभाओं में हर बाजार, संपर्क मार्गों, मुख्य सड़कों पर पैदल, साइकिल अथवा ट्रैक्टर से किसानों के साथ पार्टी के लोग यात्राएं निकाल जन जागरूकता पैदा करने का काम करेंगे l उन्होने कहा कि जब तक किसानों का आंदोलन चलता रहेगा तब तक सपा कार्यकर्ताओं द्वारा भी किसान यात्राएं होंगी l
बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन ने करते हुए कहा कि भाजपा शासन में हर तबका परेशान हैl स्नातक एम एल सी चुनाव में सपा की जीत ने साबित कर दिया है कि भाजपा का ग्राफ तेजी से गिर रहा है l बैठक में प्रमुख रूप से राम सुमेर पाल, अनिल यादव, रवींद्र यादव एडवोकेट, मेराज आरिफ, शकील अहमद, सुभाष यादव, राम अचल यादव, भागीरथी बिंद, बृज लाल यादव, राम देव निडर, हिमांशु सिंह, विजय बहादुर पटेल, जगदीश यादव, लक्षमण यादव, जिग्यानशु, मो गौस, आदि मौजूद रहे l

