कोरोनाः ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में एक दिन में चार हजार श्रद्धालु ही कर सकेंगे दर्शन

आन लाइन रजिस्ट्रेशन के अलावा भी पूरी करनी होंगी कई शर्तें
स्थानीय श्रद्धालुआंे को पहचान पत्र दिखाकर मिल जाएगा प्रवेश
(
अनुराग शुक्ला ) 9मथुरा ( अनुराग दर्शन समाचार ) । वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं के लिए नई गाइड लाइन जारी की है। जिसके मुताबिक श्रद्धालुओं को आरटीपीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट लानी होगी। सभी दर्शनार्थी कोविड वैक्सीनेशन की पूरी डोज लेने तथा कोविड जांच उपरांत ही आन लाइन परिक्रया के बाद मंदिर दर्शन करने आ सकेंगे। ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हालफिलहाल पहले जितने सुगम नहीं रह गए हैं। आन लाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के तहत रजिस्ट्रेशन कराने के अलावा भी उन्हें कई शर्तें पूरी करनी होंगी। मंदिर के प्रवेश मार्गों पर सेनेटाइजेशन के लिए टनल लगी है। श्रद्धालुआंे को मंदिर में रूकने की इजाजत नहीं होगी। मंदिर में दर्शन के लिए वन वे किया गया है। मंदिर प्रबंधन ने अलीप की है कि छोटे बच्चों और 60 साल से अधिक आयु के लोगों को मंदिर लाने से परहेज करें। मंदिर उप प्रबंधक उमेश शर्मा के मुताबिक कोविड गाइड लाइन और न्यायालय के आदेश के अनुक्रम में मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों को आन लाइन रजिस्टष्शन के बाद ही मंदिर मे प्रवेश दिया जाएगा। मास्क लगा कर आना अनिवार्य है। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। श्रद्धालु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। 2000 श्रद्धालुओं को सुबह और 2000 श्रद्धालुओं को शाम को दार्शन कराने की व्यवस्था की गई है। आनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। संक्रमण की जांच के लिए एक हैल्प डैस्क भी स्थापित की जा रही है। सीएमओ को भी इस बारे में सूचित किया गया है। जिलाधिकारी को भी मंदिर प्रबंधन की तरफ से इस संबंध में पत्र लिखा गया है।



