Latest

महाशिवरात्रि के लिए महाकाल मंदिर में तैयारियां अंतिम दौर मेंA

दो लाख भक्तों के आने का अनुमान

( विनय शुक्ला ) उज्जैन (अनुराग दर्शन समाचार )। ज्योर्तिलिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। मंदिर प्रशासन भक्तों को सुगम दर्शन कराने के लिए प्लान तैयार कर रहा है। दर्शनार्थियों को 45 मिनअ में भगवान महाकाल के दर्शन कराने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशासन को महापर्व पर करीब दो लाख भक्तों के आने का अनुमान है। दर्शनार्थियों की तीन कतार : हरसिद्धि मंदिर चौराहा से दर्शनार्थियों की तीन कतार रहेंगी। एक कतार सामान्य दर्शनार्थियों की होगभ्ी। दूसरी कतार सशुल्क दर्शनार्थियों की होगी। तीसरी कतार से निर्गम की व्यवस्था रहेगी। महाकाल दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं को चार धाम मंदिर की ओर निकाला जाएगा।

*इन द्वारों से मिलेगा प्रवेश*

सामान्य दर्शनार्थियों का प्रवेश शंख द्वार से रहेगा। पुजरी, पुरोहित व उनके परिजनों को बड़े गणेश मंदिर के पास वाली गली के गेट नंबर चार की ओर प्रवेश दिया जाएगा। सशुल्क दर्शनार्थियों को गेट नम्बर पांच से प्रवेश मिलेगा। वीवीआपी भक्तों के प्रवेश की व्यवस्था प्रवचन हाल स्थित गेट नम्बर 13 से रहेगी।

*वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित*

महाकाल घाटी, हरसिद्धि की पाल व त्रिवेणी संग्रहालय से हरसिद्धि चौराहा तक ड्यूटी पास वाले वाहनों को छोड़ शेष समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह क्षेत्र केवल पैदल यात्रियों के लिए आरक्षित किया गया है। महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर के पट लगातार 44 घंटे खुले रहेंगे। 28 फरवरी की रात तीन बजे मंदिर के पट खुलने के बाद भस्मारती होगी। इसके बाद सतत पूजा-अर्चना का दौर चलेगा। एक मार्च को महाविनाशकाल में भगवान महाकाल की महापूजा होगी। दो मार्च को तड़के चार बजे भगवान महाकाल के शीश सवामन फूल व फलों से बना मुकुट सजाया जाएगा। सुबह छह बजे आरती के बाद सुबह दस बजे तक सेहरा दर्शन होंगे। दोपहर 12 बजे साल में एक बार चार दिन में होने वाली भस्मारती होगी। दोपहर दो बजे भोग आरती होगी। रात को 11 बजे 44 घंटे बाद मंदिर के पट बंद होंगे। उधर, मध्य प्रदेश में नाइट कफ्र्यू के चलते रात्रि में दर्शन होंगे या नहीं, इस पर प्रशासन अभी निर्णय करेगा। एक मार्च को भी भक्तों को सुबह कितनी बजे मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा, इस पर भी प्रशासन को स्थिति साफ करना है।

Related Articles

Back to top button