हर फरियादी को सही समय पर उचित न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता SSP

SSP सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी का जिले के हर थाना प्रभारी को अल्टीमेटम जनता के साथ करें अच्छा व्यवहार

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। संगम नगरी में बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखकर CM योगी आदित्यनाथ के द्वारा भेजे गए तेज तर्रार ईमानदार IPS ऑफिसर सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी बखूबी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए जनपद में कानून व्यवस्था मजबूत बनाने में सफलता हासिल कर रहे हैं । कुछ महीने हुए हैं संगम नगरी में आकर जनता के प्रति प्रेम पुलिस का विश्वास काफी बड़ा है । हर पीड़ित को विश्वास दिला रहे हैं ।थाना स्तर पर उचित न्याय ना मिले हमारे सीयूजी नंबर पर फोन कर समस्या अवगत कराएं। संबंधित थाना प्रभारी पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा । वहीं जिले में अवैध कारोबार करने वाले सक्रिय माफिया पर जबरदस्त तरीके से अभियान चलाकर कार्रवाई की गई । जिसके तहत माफियाओं का साम्राज्य नष्ट होता दिखाई दे रहा है । महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई तरीके की अभियान चलाए गए मिशन शक्ति अभियान एंटी रोमियो एस्कॉर्ट के तहत जनपद में भारी पैमाने पर अभियान चलाकर मनचलों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।महिलाओं के प्रकरण में गंभीरता दिखाते हुए तत्काल अपराधियों के प्रति कड़ी कार्रवाई करने का जिले के हर थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है । किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगम नगरी के निवासियों का कहना है। कि नए कप्तान सर्व से त्रिपाठी के आने के बाद हर गरीब दंपत्ति को सही समय पर उचित न्याय मिल रहा है। पुलिस जनता के साथ अच्छा व्यवहार करती है । संगम नगरी में अपराध का ग्राफ कम हुआ।



