Latest

खुल गई ऑनलाइन पदस्थान की वेबसाइट

 

विभाग तक पहुंची चयनित 298 प्रवक्ताओं की सूची

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। राजकीय इंटर कॉलेजों (जीआईसी) के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से चयनित प्रवक्ता के ऑनलाइन पदस्थान के लिए वेबसाइट मंगलवार से खुल गई है। आयोग की ओर से 298 प्रवक्ताओं की चयन सूची माध्यमिक शिक्षा विभाग को मिल चुकी है।
चयनित महिला जिनका बच्चा ऑटिस्टिक है या 40 प्रतिशत दिव्यांग है उन्हें वरीयता मिलेगी। जिनके पति या पत्नी सेना या अद्र्धसैनिक बलों में कार्यरत हैं, विधवा महिला या विधुर पुरुष जिन्होंने पुनर्विवाह नहीं किया है तथा उनके ऊपर बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी है और जिनके पति या पत्नी बेसिक, माध्यमिक या उच्च शिक्षा, राजकीय या अद्र्धशासकीय सेवा में कार्यरत हैं उन्हें वरीयता मिलेगी। चयनित प्रवक्ताओं को चार में से कोई एक विकल्प भरना होगा।

Related Articles

Back to top button