Latest
पत्रकार की त्वरित सहायता हेतु इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

प्रयागराज अनुराग दर्शन समाचार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब द्वारा आज जिलाधिकारी महोदय को एक ज्ञापन सौंपकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गौरव तिवारी को शीघ्र सरकारी सुविधा मुहैया कराई जाए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के अध्यक्ष अलोक मालवीय द्वारा ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में
आपके संज्ञान में लाना चाहता हूं कि गौरव तिवारी निवासी प्रयागराज वर्तमान में वेदान्ता अस्पताल में भर्ती है। उन्हे त्वरित सहायता की आवश्यकता है। महोदय श्री गौरव तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार है। हम सभी आपसे
निवेदन करते हैं उनकी राज्य की ओर से जीवन बचाने के लिए
तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश देने की कृपा करें। ज्ञापन सौंपने वालों में आलोक मालवीय वीरेंद्र पाठक रितेश सिंह संदीप तिवारी पंकज श्रीवास्तव अनुराग शुक्ला आनंत पांडे विनय मिश्रा सहित कई पत्रकार उपस्थित थे।

