विभूति एक्सप्रेस की जगह 18 से विशेष ट्रेन
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। हावड़ा-प्रयागराज रूट पर 18 दिसंबर से विशेष ट्रेन (विभूति एक्सप्रेस) चलेगी। हावड़ा-प्रयागराज-रामबाग विशेष ट्रेन (02333 व 02334) के सभी कोच आरक्षित होंगे। यह ट्रेन रात आठ बजे हावड़ा से चलेगी और अगले दिन सुबह 8.35 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, काशी स्टेशन से 9.16 बजे और कैंट स्टेशन से 9.40 बजे व बनारस स्टेशन से 9.48 बजे और 10.39 बजे ज्ञानपुर रोड स्टेशन से छूटेगी।
यह ट्रेन वर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जीसीडीह, झाझा, कियुल, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना जंक्शन, दानापुर, बिहटा, आरा, बिहिया, रघुनाथपुर, डुमरांव, बक्सर, दिलदार नगर, जमनियां, पंडित दीनदयाल उपध्याय जंक्शन, काशी स्टेशन, कैंट स्टेशन, बनारस (मंडुवाडीह), ज्ञानपुर रोड होते हुए दोपहर 12 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि वापसी में प्रयागराज रामबाग से दोपहर 3.40 पर छूटेगी। ज्ञानपुर रोड पर 4.52, बनारस (मंडुवाडीह) स्टेशन से 5.43, कैंट स्टेशन से 6.18 और काशी स्टेशन से 6.20 बजे छूटेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7.40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।



