Latest

अतीक के बाद अशरफ पर टिकी निगाह पूर्व विधायक की करोड़ों की संपत्ति होगी कुर्क

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पूर्व सांसद व माफिया अतीक अहमद की 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति पर कार्रवाई होने के बाद अब उसके छोटे भाई अशरफ के खिलाफ कार्रवाई शुरू होने वाली है। पूर्व विधायक अशरफ की अवैध रूप से अर्जित करोड़ों की संपत्ति का पुलिस को पता चल गया है। इन संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत जल्द ही कुर्क किया जाएगा। इसके अलावा धूमनगंज और कौशाम्बी बॉर्डर पर उसकी अवैध संपत्तियों का पुलिस पता लगा रही है।

अतीक अहमद का छोटा भाई व पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ सफेदपोश माफिया है। अशरफ के खिलाफ 33 मुकदमे दर्ज हैं। विधायकी का चुनाव हारने के बाद अशरफ पर अपने प्रतिद्वंदी पूर्व विधायक राजू पाल की सरेआम हत्या करने का आरोप लगा था। इसके बाद से चुनाव लड़कर अशरफ विधायक बना। 2017 में सत्ता परिवर्तन के बाद अशरफ के खिलाफ मरियाडीह दोहरे हत्याकांड समेत आधा दर्जन से अधिक मुकदमों में पुलिस ने उसे आरोपी बनाया। धूमनगंज से अशरफ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे नैनी जेल में रखा लेकिन जेल में उसकी बढ़ती गतिविधियां को देखते हुए बरेली जेल भेज दिया गया। पुलिस ने अशरफ के खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
इसी मुकदमे में पुलिस अशरफ की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति का पता लगाकर कुर्क करने वाली है। पुलिस सूत्रों की मानें तो कसारी मसारी में अशरफ के नाम से करोडों रुपए का प्लाट का पता चला है। इसके अलावा धूमनगंज बॉर्डर प्रयागराज कौशांबी बॉर्डर पर भी उसकी संपत्ति का पता चला है। पुलिस जल्द ही संपत्ति कुर्क करने वाली है।

Related Articles

Back to top button