Latest

हनुमान मंदिर पर विद्वत संगोष्ठी एवं हनुमतज्योति पत्रिका का हुआ लोकार्पण

डॉ विद्याकान्त तिवारी को मिला लापर रत्न अलंकरण

 

(अनुराग शुक्ला / रमेश तिवारी)

कोरॉव,प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार)। क्षेत्र के पथरताल गांव में स्थित सिद्ध पीठ प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को विद्वत संगोष्ठी के अलावा कंबल वितरण, कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सुधीर नारायण ने संगोष्ठी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा हनुमत कृपा से सभी असंभव कार्य संभव जो जाते है ।इस दौरान उन्होंने कहा कि हनुमान जी बल बुद्धि एवं विद्या के देवता है इसके अलावा सभी प्रकार के क्लेश हरण कर लेते हैं जिसके ऊपर उनकी कृपा हो जाए उसे कोई संकट नहीं होता ।संस्कृत के प्रकांड विद्वान प्रोफेसर रहस बिहारी द्विवेदी में विद्वत संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला ।विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद एमपी तिवारी ने भी लापर क्षेत्र में इस तरह के आयोजन की प्रशंसा करते हुए लोगों को संबोधित किया ।कार्यक्रम में डॉ विद्या कांत तिवारी को लापर रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया ।इसके साथ ही हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा प्रकाशित हनुमत ज्योति पत्रिका के 12 में मयूख का लोकार्पण भी किया गया ।कार्यक्रम को प्रमुख रूप से डॉक्टर कमलेश त्रिपाठी ,डॉक्टर संतलाल मौर्य, डॉक्टर हीरामणि त्रिपाठी,, कृष्णदेव मिश्र, रामरक्षा मिश्रा, जीपी सिंह सहित तमाम अन्य विद्वानों ने संबोधित किया ।कार्यक्रम में सैकड़ों गरीबों को आयोजन समिति द्वारा कंबल का वितरण किया गया इस दौरान प्रमुख रुप से मुन्ना मासूम, बलवंत बावला ,संतोष मिश्रा ,मयंक तिवारी, ऋषि नारायण शुक्ला, श्याम नारायण शुक्ला ,सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।अध्यक्षता फलाहारी बाबा आश्रम के महंत राम रतन दास एवं संचालन सुशील शुक्ला ने किया। समिति के संरक्षक त्रिलोकी नाथ मिश्रा ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button