हाईकोर्ट के आदेश पर 17 मकानों पर चली जेसीबी, मचा हड़कंप

( अनुराग शुक्ला / रमेश तिवारी )
कोरांव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। तहसील क्षेत्र के बढवारी ग्राम पंचायत के धनापुर गांव में जिला पंचायत की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाए गए 17 मकानों को गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर ध्वस्त कराया गया ।जिला पंचायत के अधिकारियों के अलावा एसडीएम संदीप वर्मा पीएससी एवं पुलिस बल के साथ दिन भर जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर डटे रहे और अवैध रूप से कब्जा करके बनाए गए 17 मकानों को गिरा दिया गया ।मामले को लेकर अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मचा रहा। उल्लेखनीय है कि उक्त जमीन पर कई वर्ष पूर्व से गांव के ही रामबाबू, रामदास ,गुलाब , हरिशंकर ,चंद्रमा प्रसाद ,सुरेंद्र प्रसाद , बृजेंद्र कुमार, विंध्यवासिनी प्रसाद , राजेश कुमार ,विजय शंकर, रामगोपाल ,पिंटू , रंजीत कुमार ,विवेक कुमार ,राम जग ,हरि शंकर ,बेनी माधव ने जिला पंचायत की जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण करके कब्जा कर लिया था जिसमें कुछ लोगों द्वारा भवन का निर्माण भी कराया गया था मामले की शिकायत गांव के ही अनूप मिश्रा द्वारा 2 वर्ष पूर्व की गई थी काफी जद्दोजहद के बाद भी जब मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो भुक्तभोगी ने मामले को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की। साल भर चली सुनवाई के बाद आखिरकार कई बार नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमण कर्ताओं द्वारा जमीन खाली न करने पर गुरुवार को उपरोक्त अतिक्रमण कर्ताओं द्वारा किए गए अवैध कब्जे को ध्वस्त करा दिया गया। मामले को लेकर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा।



