Latest
यूपी के सिर्फ पांच खिलाड़ी खेलेंगे टोक्यो ओलम्पिक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। देश की सबसे बड़ी आबादी वाले उत्तर प्रदेश से केवल पांच खिलाड़ी टोकियो ओलंपिक में शामिल होंगे। प्रदेश के लिए यह अच्छी खबर नहीं है क्योंकि 24 करोड़ की आबादी से सिर्फ पांच खिलाड़ी का जाना सम्मानजनक नहीं है। चयनित खिलाड़ियों में पैदल चाल एथलीट मेरठ की बिटिया प्रियंका गोस्वामी, चंदौली के जैवलिन थ्रोवर शिवपाल सिंह, काशी के हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय, मेरठ के युवा शूटर सौरभ चौधरी तथा बुलंदशहर के शूटर मिराज अहमद खान शामिल हैं। इसके विपरीत हरियाणा जो कि आबादी की दृष्टि से यूपी से बहुत छोटा है वहां के 29 खिलाड़ी (16 लड़कियां और 13 लड़के) टोक्यो ओलम्पिक में दमखम दिखाएंगे। हरियाणा और उत्तर प्रदेश का यह फर्क प्रदेश सरकार के मंथन का विषय जरूर होना चाहिए। सरकार को जिम्मेदार अधिकारियों से इस बारे में सवाल करने चाहिए।




