गृह कर बढ़ोतरी प्रदेश भाजपा सरकार की मंशा के विपरीत। किरन जायसवाल

प्रयागराज नगर निगम सदन से लेकर सड़कों तक गृह कर बढोतरी और यूजर चार्ज का किया जाएगा विरोध
( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पिछले वित्तीय वर्ष प्रयागराज नगर निकाय को राज्य वित्त आयोग से 21 करोड़ रुपए प्रत्येक महीने प्राप्त हुआ और इस वर्ष मार्च माह की राशि ₹ 24 करोड़ प्राप्त हुई जिस पर भारतीय जनता पार्टी नगर निगम की मुख्य सचेतक एवं वरिष्ठ पार्षद श्रीमती किरन जायसवाल ने हर्ष व्यक्त किया है उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2018-19 को नगर निगम को राज्य वित्त आयोग 8 करोड़ 31 लाख रुपए प्रति माह देता था जिससे नगर निगम को 12 करोड़ रुपए नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वेतन और पेंशन प्रति माह देनी पड़ती है जिस पर तीन करोड़ 70 लाख रुपए लगभग निगम को अपने आय से पूर्ण करना होता था परंतु भाजपा की प्रदेश सरकार ने निकाय के हित में और जनहित में विकास का कार्य पूरे हो सके इसका ध्यान रखते हुए 3 गुना राज्य वित्त आयोग से धनराशि नगर निगम को दी है इससे नगर निगम वेतन बांटने के पश्चात भी 12 करोड़ महीना प्रदेश सरकार से मिले धन को विकास कार्य जैसे डीजल और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में खर्च कर सकती है इसके अलावा 15वां वित्त से विकास कार्य के लिए 64 करोड़ रुपया नगर निगम को प्राप्त हुआ है जिसका टेंडर भी अभी नही हो सका और उन्होंने गृह कर बढ़ोतरी को भारतीय जनता पार्टी की सरकार की मंशा के विपरीत बताया और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की और आगे कहा कि नगर निगम सदन में गृह कर बढ़ोतरी का पुरजोर विरोध करेंगी साथ ही उन्होंने सभी भाजपा पार्षदों से अपील किया है कि गृहकर बढ़ोतरी और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर यूजर चार्ज जनता पर थोपने का पुरजोर विरोध नगर निगम सदन से लेकर सड़क तक करने को कहा और आगे उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर भाजपा नेतृत्व एवं प्रदेश सरकार को भी नगर निगम द्वारा गृह कर बढ़ोतरी और जनता के ऊपर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन यूजर चार्ज से अवगत कराएंगी और शीर्ष नेतृत्व को बताएंगी की जनता नगर निगम प्रयागराज कार्यकारिणी के द्वारा लिए गए इस कदम से भयंकर आक्रोशित है और भाजपा सरकार की छवि को खराब की जा रही है ।



