Latest

80 के समय कॉंग्रेस सरकार ने नदी के घाटों का पट्टा किनारे बसे जातियों को दिया था – जितेंद्र तिवारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। निषादों के साथ पुलिसिया उत्पीड़न के बाद प्रियंका गाँधी जी के निर्देश के बाद पिछड़ा वर्ग विभाग ने यह यात्रा शुरू की है, जो बनारस होते हुए बलिया तक जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य नदी के किनारे बसे लोगो को उनका हक़ दिलाना है। प्रदेश महासचिव जितेंद्र तिवारी ने बताया की 80 के समय जब कॉंग्रेस सरकार थीं तो नदी के घाटों का पट्टा किनारे बसे जातियों का होता था, ऐसा नियम n. D. तिवारी सरकार ने बनाया था।लेकिन सपा आते ही इस नियम को बदल दिया और खनन माफिया मायावती जी ने पैदा किये। अब कॉंग्रेस सरकार आने पर फिर इसे लागूकिया जायेगा। यात्रा को मा प्रमोद तिवारी जी, पूर्व सांसद राजाराम पाल जी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री कुंवर निषाद, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मनोज यादव, प्रभारी अनिल यादव, प्रदेश महसचिव जितेन्द्र तिवारी, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, अल्पना निषाद, नमस्ते यादव, अमजद अंसारी, नयन कुशवाहा, प्रांजल केशरवानी आयुष मिश्रा, कृष्णा पांडेय, आर्शी, गंगापार और यमुनपर अध्यक्ष सहित प्रदेश के नेता और महिलाएं रहीं.जगह जगह गाँवों में जाकर यात्रा का उद्देस्य बताया गया। यात्रा का प्रथम दिन समाप्ति मवैया गाँव में हुई, जहा यात्रा 7 बजे पहुंची।

Related Articles

Back to top button