फिरोज़ गांधी की जयंती पर धरने पर बैठे कांग्रेसी , प्रियंका को अवगत कराया

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। स्वतंत्रता सेनानी और प्रभावशाली सांसद फिरोज़ गांधी का 109 वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने नमन कर स्मरण किया । पार्टीजनों ने प्रातः 10 बजे पारसी कब्रिस्तान स्थित उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । बाद में समाधि की बदहाली को लेकर कार्यकर्ता सांकेतिक धरने पर बैठे । राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय ने स्थल की दुर्दशा पर दुख जताते प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया । कहा कि देश निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले फिरोज़ प्रख्यात राष्ट्रनेता तथा पत्रकार थे । लोकतंत्र में ऐसे बहुत कम शख़्स होंगे जो खुद सांसद हो , जिनके ससुर देश के प्रधानमंत्री बने । जिनकी पत्नी देश की प्रधानमंत्री बनी और उनका बेटा भी प्रधानमंत्री बना । वार्ष्णेय ने कहा कि 2018 में मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री तथा नगर आयुक्त को पत्र प्रेषित कर स्थल की जीर्णोद्धार की मांग की । पार्टी की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी को अवगत करा दिया है तथा उन्हें स्थलीय निरीक्षण का आमंत्रण भी दिया है। इरशाद उल्ला,लाल बाबू साहू , श्याम सुन्दर शर्मा,अजय श्रीवास्तव लआफताब अहमद, अभिषेक शुक्ला, केशव पासी, निरंजन शुक्ला, अंकित शर्मा, विकास यादव,बृज लाल आदि शामिल थे ।




