प्राचीन पंचदेव मन्दिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनायी गयी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मण्डलीय मोती लाल नेहरू चिकित्सालय, प्रयागराजमें करूणा के सागर दुःखों के हरने वाले मारूती नन्दन, राम-लक्ष्मण के सचेतक श्री हनुमान की जयन्ती बड़े धूम-धाम से मनायी गयी । प्राचीन मन्दिर के संस्थापक अर्जुन कनौजिया के अथक प्रयास से सैकड़ों हनुमान भक्तों ने जय-जयकार करते हुये प्रसाद ग्रहण किया और विशाल भण्डारा का आयोजन भव्यता के सम्पन्न हुआ। विशेष रूप से इस विशाल हनुमान पूजन की मुख्य अतिथि, लोकप्रिय मुख्यचिकित्सा अधीक्षिका श्रीमती इन्दू कनौजिया (मोतीलाल नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज) रही, उन्होंने अपने बयान में एक संदेश प्रयागराज और उत्तर प्रदेश की जनता को कहा कि आज के परिवेश में सभी धर्मो का आदर करते हुये निरीह व निर्धन जनता की अमूल्य सेवा चिकित्सा के माध्यम से करना चाहिये, यही देश-धर्म की सबसे बड़ी सेवा व पूजा है। उन्होने मन्दिर के संस्थापक अर्जुन कनौजिया की भूरि-भूरि प्रसंशा करते हुये कहा कि कर्मचारी होने के साथ-साथ वह समाज की हृदय से सेवा कर रहे हैं। यह लोगों में दिल मिलता है। इस पूजन व भण्डारा में सर्वश्री डॉ० पासवान, डॉ०व राजेश श्रीवास्तव, डॉ० श्रेया भारत राय, देवसरन चौरसिया, तुषार वर्मा जी, राज वर्मा, अनुरागशुक्ला दिनेश यादव प्रमोद यादव, सुजीत कनौजिया, अमन कनौजिया प्रशान्त ठाकुर आनन्द पण्डित, मेट्रन पूर्णिमा, रत्नेश द्विवेदी, ओ0पी0 द्विवेदी (पूर्व डिप्टीमेयर) युवा हिन्दू वाहिनी के पदाधिकारीगण कुछ ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह (मण्डलप्रभारी) अमित प्रताप सिंह (जिलाध्यक्ष), शिवम द्विवेदी (मठ मन्दिर प्रवक्ता) अजयराय (महानगर प्रोटोकाल) भाजपा, श्रीमती अल्का कनौजिया, विमला देवी, किरन कनौजिया आदि लोग उपस्थित थे।



