Latest

एनडीआरएफ और पीपीजीसी एल थर्मल पावर प्लांट ने किया संयुक्त मॉक अभ्यास

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आपदा जोखिम न्यूनीकरण अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर, PPGCL थर्मल पावर प्लांट, तहसील बारा, जिले-प्रयागराज में CBRN आपातकाल पर एक संयुक्त मॉक अभ्यास आयोजित किया गया।

भूकंप के परिदृश्य पर बने दृश्य के अनुसार एक प्रशासनिक भवन ढह गया था और खतरनाक गैस का रिसाव भी हुआ। ध्वस्त इमारत के अंदर 05 पीड़ित फंसे हुए थे।

एनडीआरएफ की टीम ने साइट पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया, गैस के रिसाव को सील कर दिया, सभी पीड़ितों को मेडिकल बेस तक पहुंचाया और एम्बुलेंस द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कार्यक्रम में बृजेश सिंह CEO, कमल बैरवा COM, और पावर प्लांट के 110 कर्मचारी मौजूद रहे। एनडीआरएफ की टीम के अधिकारी श्री दिनेश कुमार, टीम कमांडर जगदीश राणा, पवन भास्कर निरीक्षक और उनकी 40 सदस्यों की टीम ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में कोविड-19 बचने के लिए, स्वयं और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए, कोविद -19 के खिलाफ एक संयुक्त प्रतिज्ञा भी दिलाई गई।

Related Articles

Back to top button