Latest

भारतीय स्वतंत्रा आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय रामकृष्ण श्रीवास्तव को सौंपा मानपत्र

भारतीय कांग्रेस पार्टी की ओर से महानगर अध्यक्ष ने उनके पुत्र को सम्मान पत्र दिया ।

पृयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामकृष्ण श्रीवास्तव जी एवं स्वतंत्रता आंदोलन को तरोताजा करते हुए
भारतीय स्वतंत्रा आंदोलन मैं इलाहाबाद जनपद में अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय रामकृष्ण श्रीवास्तव जो जिले में सामाजिक सरोकारों सद्भावना एवं गंगा जमुनी तहजीब के सरोकारों के लिए जाने जाते है।
उनके धरोहर के रूप में भाई संजयकृष्ण श्रीवास्तव जी को मुखर रूप से सम्मानित किया गया । सम्मान पत्र सौंपने वालों में महानगर अध्यक्ष नफीस अनवर और महिला कांग्रेश नेता डॉक्टर पूनम सिंह व श्री चंद दुबे आदि नेताओं ने उन्हें यह सम्मान दीया । यह सम्मान उनका ही नहीं अपितु स्वतंत्रता सेनानी एवं वरिष्ठ समाज सेवक रामकृष्ण श्रीवास्तव के समस्त अनुयायियों का भी है इसके लिए समस्त निर्णायक बंधुओं का स्वतंत्रता सेनानी रामकृष्ण श्रीवास्तव समाज सेवा संस्थान के समस्त पदाधिकारी सदस्य एवं शुभचिंतक आभार व्यक्त करते हैं इकबाल अंसारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान हर वर्ग को करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button