Latest

मकान की छत जल्द होगी नसीब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 15989 आवास आंवटन का लक्ष्य

 

मुसहर व कुष्ठ रोगियों को शत-प्रतिशत, दैवीय आपदा पीडि़तों को लाभ

दूसरी किश्त के रूप में मिलेंगे 70 हजार रुपयेतीसरी किश्त के रूप में मिलेंगे 10 हजार रुपये

( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 15989 आवास आंवटन के लिए लक्ष्य दिया गया है। इनमें 4290 लाभार्थियों को पहली किश्त भेजी जा चुकी है। अगले हफ्ते तक मुख्यमंत्री लाभार्थियों के खाते में एक साथ किश्त भेजेंगे। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2020-21 के लिए 3538 आवास आवंटित करने का लक्ष्य है। इसमें कुष्ठ रोग और दैवीय आपदा से पीडि़त लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। मुसहर और कुष्ठ रोगियों को शत-प्रतिशत आवंटन होगा।
पहली किश्त के तौर पर 40 हजार रुपये के हिसाब से लाभार्थियों के खाते में कुल 17.16 करोड़ रुपये भेज दिये गए हैं। जिले को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 15989 आवास के सापेक्ष अभी 11699 लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए पहली किश्त उनके खाते में भेजी जानी है। पहली बार शासन से आवास के लिए किश्त लाभाद्दथयों के खाते में भेजने की कवायद तेज की है। 2831 को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। इसमें 1157 दैवीय आपदा में पीडि़त, 78 कुष्ठ रोगी व 1546 मुसहर जाति के लाभार्थी शामिल हैं। मुख्यमंत्री 15 से 20 दिसंबर के बीच दोनों योजनाओं के चयनितों के खाते में एकसाथ पहली किश्त भेजेंगे।
आवास का निर्माण बुनियाद स्तर तक पूरा हो जाएगा तो विभाग दूसरी किश्त के रूप में 70 हजार रुपये खाते में भेजेगा। निर्माण पूरा होने के बाद तीसरी किश्त के तौर पर 10 हजार मिलेंगे। कुल एक लाख 20 हजार रुपये तीन किश्त के रूप में दिया जाना है। लाभार्थियों में चाका के 45, उरुवा के 49, हंडिया के 101, मऊआइमा के 102, मेजा के 109, करछना के 114, बहरिया के 132, सैदाबाद के 142, बहादुरपुर के 156, कौडि़हार के 166, सोरांव के 168, फूलपुर के 175, मांडा के 185, कौंधियारा के 230, जसरा के 246, शंकरगढ़ के 264, धनूपुर के 328, प्रतापपुर के 359, कोरांव के 569 व होलागढ़ के 650 लोग शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button