Latest

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को मानसिक रोगी बताया

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के उस बयान पर कड़ा विरोध जताया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि असली अयोध्या नेपाल में है ।और नकली अयोध्या भारत में है। संतों ने आरोप लगाया है कि नेपाल चीन के हाथों में खेल रहा है । और उसके बहकावे में आकर भारत के खिलाफ गलत बयान दे रहा है।
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं बाघम्बरी मठ, प्रयागराज के महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि अयोध्या भारत में ही है और उत्तर प्रदेश में है। इसको लेकर हमारे पास प्रमाण भी मौजूद हैं। महंत नरेंद्र गिरी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को मानसिक रूप से बीमार बताते हुए कहा है नेपाल के नागरिकों का यह दुर्भाग्य है। कि उन्हें ऐसा प्रधानमंत्री मिला है। आज पूरा देश नेपाल के प्रधानमंत्री के इस वक्तव्य का विरोध कर रहा है। नेपाल के प्रधानमंत्री अपने देश को विनाश की तरफ ले जा रहे हैं।
चीन के बहकावे में आकर सम्बंध खराब कर रहे ओली।
भारत और नेपाल मित्र राष्ट्र हैं, ।लेकिन नेपाल के प्रधानमंत्री चीन के बहकावे में आकर लगातार संबंध खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने देश के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से अपील की है कि वह एकजुट होकर नेपाल के प्रधानमंत्री के इस बयान का कड़ा विरोध करें । और उन्हें अपने इस गलत बयान पर देश से माफी मांगने के लिए भी मजबूर करें।
महंत नरेंद्र गिरी ने पीएम मोदी से भी यह मांग की है कि नेपाल के प्रधानमंत्री के इस बयान का कड़ा विरोध करें ताकि नेपाल के प्रधानमंत्री देश से माफी मांगने को मजबूर हो। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि नेपाल के प्रधानमंत्री मानसिक रूप से बीमार हो चुके हैं। इसलिए उन्हें प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का भी कोई अधिकार नहीं है।
नेपाल के नागरिकों को चाहिए कि वे उन्हें तत्काल प्रधानमंत्री का पद छोड़ने के लिए बाध्य करें। नरेंद्र गिरी ने कहा है जल्द ही अखाड़ा परिषद की होने वाली बैठक में भी इस मुद्दे पर साधु संत चर्चा करेंगे और अपना कड़ा विरोध भी दर्ज कराएंगे।

Related Articles

Back to top button