Latest

रविवार को जिले में मिले 1628 कोरोना संक्रमित, आठ की मौत

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। हर दिन नए कीर्तिमान बन रहे हैं। रविवार को पूरे जिले में 1628 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। आठ लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार को जिलेभर में कुल 8417 लोगों की जांच की गई। विभिन्न अस्पतालों से कोरोना की 224 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। रविवार को कुल 199 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में अब तक 22463 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है।

Related Articles

Back to top button