श्रद्धालुओ की सुविधा के लिये दिया मास्क, सेनेटाइजर,थर्मल स्कैनर

प्रयागराज। आज हरिश्याम मानव कल्याण, शिक्षा एवं शोध संस्थान अम्बेडकर विहार चौफटका द्वारा माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए चरखी दादरी आश्रम हरियाणा के पीठाधीश्वर अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम जी महाराज को मंगलवार को पांच हजार मास्क, 15 लीटर सेनेटाइजर और थर्मल स्कैनर माघ मेला के गंगोली शिवाला मार्ग पर लगे शिविर में प्रदान किया। संस्था के सचिव ने कहा कि माघ मेला में देश के कोने – कोने के लाखों श्रद्धालु आते है। कोविण-19 जैसी वैश्विक महामारी से बचने के लिये स्वयं जागरूक होना होगा। उन्होंने कल्पवासियो, श्रद्धालुओ और संत – महात्माओ से आग्रह किया है कि सभी लोग स्वयं को सुरक्षित रखते हुए एक – दूसरे का सहयोग करें। अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम जी महाराज ने कहा कि सभी अपने को सुरक्षित रखे। इस वैश्विक महामारी में एक – दूसरे का सहयोग करें जिससे कि सभी सुरक्षित और स्वस्थ्य रहे। संस्था द्वारा किये गये सहयोग के लिये धन्यवाद दिया है। इस दौरान संस्था की उपाध्यक्ष एपीएस की प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता मिश्रा , पंकज दीक्षित सहित अन्य लोग थे।



