Latest

सांसद रीता बहुुगुणा जोशी ने मेजा, बारा एवं कोराॅव का किया दौरा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज इलाहाबाद की सांसद रीता बहुगुणा जोशी विधान सभा मेजा, बारा एवं कोराॅव का तूफानी दौरा किया। रीता जोशी ग्राम जोरवट खीरी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मिली और उनकी समस्याओं को सुना। वहाँ उपस्थित महिलाओं ने बताया कि प्रशिक्षण केन्द्र बन्द है । जिस कारण बेरोजगारी है। प्रो0 जोशी ने तत्काल निदेशक को फोन कर प्रशिक्षण केन्द्र शुरू करने के लिए कहा। ग्राम सभा टौंगा में ग्रामीणों ने प्रो0 जोशी को अपनी समस्याएं बताई जिसमें ग्रामीणों ने कहा कि छुट्टा एवं आवारा पशु फसले नष्ट कर देते है और खा जाते है। प्रो0 जोशी ग्रामीणों से कहा कि दिनांक 13 सितम्बर को होनी वाली दिशा की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाउंगी। ग्रामीणों ने प्रो0 रीता जोशी को बिजली की समस्या से भी अवगत कराते हुए बताया कि 4-5 घंटे ही बिजली रहती है। प्रो0 जोशी ने तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर कहा कि व्यवस्था को ठीक किया जाए। इस दौरान प्रो0 जोशी ने मण्डल अध्यक्षों से उनकी समस्याएं सुनी और शीघ्र निस्तारण हेतु आश्वासन दिया। अपने तूफानी दौरे में प्रो0 जोशी ने मृतक परिवारों के यहाँ पहुँचकर शोक संवेदना प्रकट किया। जिसमें कोराॅव के विश्वनाथ के पिता जी को श्रद्धाजंलि अर्पित की। इसी क्रम में अन्नू दूबे के पति स्व0 राजेश्वर द्विवेदी, केशव प्रसाद केसरवानी के निवास पर पहुँचकर उनके पुत्र प्रतीक केसरवानी जिसकी उम्र लगभग 8 वर्ष थी को श्रद्धाजंलि अर्पित किया एवं शोकाकुल परिवार को संतावना दिया। श्यामबाबू केसरवानी मण्डल अध्यक्ष खीरी के माता जी के निधन पर उनके आवास जाकर शोक व्यक्त किया। बाल गोविन्द पाण्डेय वरिष्ठ अधिवक्ता के माता जी के निधन पर उनके आवास बहरैचा जाकर शोक व्यक्त किया। ग्राम प्रधान लेडियारी के पिता जी स्व मानिक लाल सिंह पूर्व प्रधान के निधन पर उनके आवास जाकर शोक व्यक्त किया। कामता सिंह बघेल पूर्व प्रधान अरूवारी के यहाँ पहुँचकर शोक प्रकट किया। कुन्दन लाल पाण्डेय के पुत्र प्रशान्त पाण्डेय के निधन पर उनके ग्राम देवीबांध कोराॅव पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिली।

Related Articles

Back to top button