मेला प्रशासन पुरोहित समाज के उत्पीड़न एवं शोषण में लगा- तीर्थ पुरोहित

गंग दीप पर जानबूझकर तीर्थ पुरोहित समाज एवं संस्थाओं को बसाया गया
तीर्थ पुरोहित समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । चौखंडी कीडगंज स्थित तीर्थ पुरोहित गंगा महासभा के केंद्रीय कार्यालय पर तीर्थ पुरोहित समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें इस वर्ष तीर्थ पुरोहित समाज का भयंकर उत्पीड़न के संबंध में तीर्थ पुरोहित समाज भारी आक्रोश में है, गंगा महासभा के अध्यक्ष पंडित धीरज कुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष शुरू से ही मेला प्रशासन पुरोहित समाज के उत्पीड़न एवं शोषण में लगा हुआ था, अच्छे और समतल भूमि पर वीआईपी संस्थाओं एवं अन्य संस्था के लोगों को शुरू से ही भूमि कब्जा करवा दिया जाता है तथा संस्थाएं आवंटित कर दी जाती हैं । इस मिलीभगत में मेला प्रशासन के सभी कर्मचारी सनलिप्त रहते हैं । मेला प्रशासन के कर्मचारियों ने अपनी अपनी संस्था बना रखी है तथा उन संस्थाओं को अन्य लोगों से ओने पौने दाम पर बेच दिया जाता है। कुछ संस्थाएं यात्रियों का कल्पवास करवा कर दान दक्षिणा एवं किराया वसूली भी करती है जिससे तीर्थ पुरोहित समाज के अधिकारों का हनन होता है । इस वर्ष गंग दीप पर जानबूझकर तीर्थ पुरोहित समाज एवं संस्थाओं को बसाया गया , गंगा में जल बढ़ने के कारण गंगदीप पर बाढ़ आ गई,जिससे तीर्थ पुरोहित समाज के यहां रहने वाले कल्पवासियों को भारी कास्ट झेलना पड़ा, और उनका पूरा सामान जल मग्न हो गया जिससे कल्प वासियों एवं यात्रियों में भारी असंतोष व्याप्त हो गया, सुरेश बाबू तिवारी ने बताया की रोड ना बनने के कारण तीर्थ यात्रियों को बहुत कष्ट हुआ, बिजली के खंभे एवं पेयजल व्यवस्था भी नहीं हो पाई थी, सोमेश्वर पांडे, महेंद्र नाथ शर्मा शंभू नाथ शर्मा आदि तमाम तीर्थ पुरोहितों के सारे कल्प वासी अपना कल्पवास छोड़कर अन्य जगह पर विस्थापित होने पर मजबूर हुए जिससे तीर्थ पुरोहित समाज का भारी नुकसान हुआ, सभा की अध्यक्षता कर रहे हीरामन भारद्वाज ने कहा जिला प्रशासन को तीर्थ पुरोहित समाज को इस नुकसान के लिए मुआवजा देना चाहिए इस पर सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति जताई। उक्त बैठक में प्रमुख रूप से लाल वीरेंद्र कुमार शर्मा श्याम जी मिश्रा विवेकानंद शर्मा गोविंद मिश्रा गोविंद तिवारी मनोज दुबे भूपेंद्र पांडे विमल शर्मा आदि तमाम तीर्थ पुरोहित गण उपस्थित रहे।



