Latest

चरखी दादरी आश्रम से लोग लें सीख : विवेक

 

मेलाधिकारी ने चरखी दादरी शिविर में किया सेनेटाइजर ऑनलाइन का शुभारंभ

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने माघ मेला के गंगोली शिवाला मार्ग पर लगे हरियाणा के चरखी दादरी आश्रम के शिविर के गेट पर लगे सेनेटाइजर टनल का शुभारंभ मंगलवार को किया। शिविर में कोविड-19 का पालन करते हुए बिना मास्क के शिविर में लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शिविर में घुसने के सभी रास्ते बंद है। प्रवेश के लिये मुख्य द्वार है जहा से घुसने पर लोग सेनेटाइजर टनल से आते है। उसके बाद लोगों के हाथ को सेनेटाइज किया जाता है और लगाने के लिये मास्क दिया जाता है। मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम महराज को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि माघ मेला में आने वाले संत – महात्मा पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम जी महाराज से सीख लें कि इस भीषण महामारी में स्वयं को सुरक्षित रखते हुए दूसरो को भी सुरक्षित रख रहे है। अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम जी महाराज ने कहा कि सभी को सुरक्षित रहना है तो सतर्क रहना होगा तभी वह लोग कोविड से बच सकते है। उन्होंने कहा कि कल्पवासियो और शिविर के लोगो का कोविड टेस्ट कराया गया है।

Related Articles

Back to top button