बैक पेपर की परीक्षा में शत प्रतिशत उपस्थिति

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बैक पेपर की परीक्षा शनिवार यानी 15 मई से शुरू हो गई है। इसमें बीसीए, एमसीए और पीजीडीसीए के छात्रों की बैक पेपर परीक्षा हुई। बैक पेपर की परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति शत प्रतिशत रही।
यह परीक्षा सुबह 8 से 10 और दूसरी पाली में 3 से 5 बजे के मध्य ऑनलाइन मोड में हुई। पहली पाली में एमसीए प्रथम सेमेस्टर, बीसीए तृतीय सेमेस्टर और पीजीडीसीए प्रथम सेमेस्टर और दूसरी पाली में एमसीए तृतीय सेमेस्टर, बीसीए प्रथम सेमेस्टर व बीसीए पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा हुई। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पहली पाली में तकरीबन 18 और दूसरी पाली में 8 छात्रों ने ऑनलाइन मोड में परीक्षा दी। ऑनलाइन मोड में उत्तरपुस्तिका जमा करने में कोई समस्या नहीं हुई। प्रो. सिंह ने यह भी बताया कि कल तकरीबन 30 छात्रों की परीक्षा है।




