Latest

कानपुर में पुलिस कर्मियों की हत्या मामला: बढ़ते अपराध पर सपा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन, सरकार को बर्खास्त करने राष्ट्रपति को दिया ज्ञापन

कानपुर में पुलिस कर्मियों की हत्या, प्रदेश में बढ़ते अपराध पर सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की –
राष्ट्रपति के दिया ज्ञापन –

प्रयागराज, ( अनुराग दर्शन समाचार) lसमाजवादी युवजन सभा के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर कानपुर की घटना सहित बढ़ते अपराध पर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की l महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा l समाजवादीपार्टी के कार्यकर्ता विकास भवन के सामने से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचे और धरने पर बैठ गए l सपाईयों के हाथ में पार्टी का झंडा, और अपराधों पर रोक लगाओ, योगी सरकार इस्तीफा दो, अपराधी मस्त, सरकार पस्त की तख्तियां थी l सरकार विरोधी नारे लगाए l
इस मौके पर रवींद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम हो चुका है l योगी सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल हो चुकी है l कानपुर में पुलिस कर्मियों की शहादत से पूरे प्रदेश में गम और गुस्सा है l जिस तरह से पुलिस बल पर हमला किया गया अपराधियों के बढ़े मनोबल को दर्शाता है l घटना की सी बी आई से जाँच की माँग की l
पूर्व सांसद नागेन्द्र सिंह पटेल, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, महबूब उस्मानी ने कहा कि भाजपा का अपराध मुक्त नारा फेल हो गया है l पूर्व पार्षद महावीर यादव, डॉ सरताज, नसीरुद्दीन राइन, ने भी भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था को पूरी तरह से फेल बताया और सरकार को बर्खास्त करने की मांग की l
कार्यक्रम के अंत में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा l जिसमें कानपुर की घटना की सी बी आई जाँच, प्रयागराज जनपद के देवापुर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हुई हत्या के मामले में खुलाशा कर दोषियों को गिरफ्तार करने तथा पूरे जनपद में हुई इस तरह की घटनाओं के शीघ्र खुलाशे की मांग की है l
इस मौके पर पूर्व सांसद श्री नागेन्द्र सिंह पटेल, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, महावीर यादव, श्रीमती कमला यादव, दान बहादुर मधुर , मो अस्करी, अनिल कुमार यादव, डॉ सरताज, नसीरुद्दीन राइन, रामसुमेर पाल, त्रिभुवन यादव ,धीरेन्द्र एडवोकेट, बलवंत, नितिन यादव, अनुराग सहगल, सुशील कुमार एडवोकेट, मो शारिक, मोनू प्रजापति, मुरार अली, अवधेश यादव, पवन यादव, विक्रम सक्सेना, शस्वत यादव, दिनेश यादव, जीशान अली शिबू, आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button