Latest
प्रशासन द्वारा अंदावा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धाभाव से हुआ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।विजय दशमी पर शुक्रवार को महिषासुरमर्दिनी मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धाभाव से किया गया। सुबह पूजा पंडालों में बंगाली समुदाय की शादीशुदा महिलाओं ने सिंदूर खेला में हिस्सा लिया। एक दूसरे को सिंदूर लगाया। इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमाएं विसर्जन के लिए ले जाई गई। प्रशासन ने इस बार प्रतिमा विसर्जन के लिए झूंसी के अंदावा में तालाब बनाया है। यहां शाम छह बजे तक 460 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। तकरीबन हर घंटे 100 प्रतिमाओं का विसर्जन किए जाने की बात कही जा रही है। शाम तक बारवारी कमेटियों की ओर से प्रतिमाएं विसर्जन स्थल तक ले जाई जाती रहीं।




