Latest

बदल सकती है आईईआरटी प्रवेश परीक्षा की तिथि, 3 जुलाई को बुलाई गई प्रवेश समिति की बैठक

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । आईईआरटी में नए शैक्षिक सत्र में दाखिले के लिए प्रस्तावित प्रवेश परीक्षाएं टल सकती हैं। क्योंकि केंद्र ने सोमवार को अनलॉक-2 की 31 जुलाई तक के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है।

इससे 28 एवं 30 जुलाई को प्रवेश परीक्षाएं करा पाना संभव नहीं होगा। संस्थान में अभी आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए तीन जुलाई को प्रवेश समित की बैठक बुलाई गइ्र है। ऑनलाइन आवेदन लेने की अंतिम तिथि चार जुलाई तय की गई है। अब तक सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तकरीबन 10 हजार अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरा है।


ज्ञात हो कि नए शैक्षिक सत्र में दाखिले के लिए 12 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू है। आवेदकों की संख्या कम होने से आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई से बढ़ाकर पहले 12 जून की गई। लेकिन पिछले साल से काफी कम आवेदन आए इसलिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 जुलाई कर दी गई है।

संस्थान के निदेशक डॉ. विमल मिश्र ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जारी अनलॉक 2 की गाइडलाइन के अनुसार प्रवेश परीक्षा कराना असंभव होगा। शासन से पत्र आने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। वहीं, परीक्षा सचिव डॉ. केबी सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन के लिए तीन जुलाई को प्रवेश समिति की बैठक बुलाई गई है। निर्णय के आधार पर परीक्षा तिथि में बदलाव किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button