Latest
मुक्त विश्वविद्यालय में बीएड काउंसलिंग शुरू,पहले दिन 186 ने लिया प्रवेश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज की सत्र 2021-22 के लिए बीएड प्रवेश काउंसलिंग में मंगलवार को 186 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। यह जानकारी देते हुए बीएड एवं बीएड स्पेशल प्रवेश परीक्षा के संयोजक प्रोफेसर पी के पांडे ने बताया कि आज बीएड में सामान्य वर्ग, महिला वर्ग एवं अल्प आय वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग थी। जिसमें प्रवेश के लिए 265 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था। पूरे प्रदेश से आज 193 अभ्यर्थियों ने स्वागत पटल पर रजिस्ट्रेशन कराया। जिसके उपरांत प्रवेश संबंधी सभी अर्हताएं पूरी करने पर 186 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। प्रोफेसर पांडे ने बताया कि बुधवार 6 अक्टूबर को बीएड में प्रवेश हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग तथा एससी एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।



