Latest

नाजरेथ अस्पताल का वार्ड सील, 16 लोग क्वारंटाइन

प्रयागराज । खुल्दाबाद की रहने वाली जिस महिला में शनिवार को कोरोना की पुष्टि हुई है वह दो दिन तक नाजरेथ हॉस्पिटल में भर्ती थी।

उसके पित्त की थैली का ऑपरेशन होना था। चेस्ट में इंफेक्शन होने की वजह से उसकी हालत गंभीर हो गई थी और उसे एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया, वहां जांच में वह कोरोना पाजिटिव मिली। यह रिपोर्ट मिलने के बाद नाजरेथ अस्पताल का वार्ड सील कर दिया गया है। साथ ही उसके संपर्क में आए 16 लोगों को क्वारंटाइन करा दिया गया है।

नोडल अधिकारी बोले

नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि दो मरीज के अलावा डॉक्टर, नर्स, वार्ड ब्वाय व स्वीपर महिला के संपर्क में आए थे। इनकी सैंपलिंग भी होगी। वार्ड को सैनिटाइज कराने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Back to top button