हिन्दू संगठित नहीं हुआ तो धर्म की साख सुरक्षित नहीं रह पाएगी
इलाहाबाद (अनुुुराग शुुक्ला) ।आज गंगा दशा सुमेर घाट किनारे संरक्षक अखिल भारतीय दंडी सन्यासी प्रबंधन समिति अध्यक्ष गंगा मुक्ति आंदोलन अनंत श्री विभूषित सनातन ज्ञान पीठाधीश्वर श्रीमद जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशश्रम जी महाराज द्वारा गंगा दीप यात्रा कैंप कार्यालय से गंगाजी स्थल तक निकाली गई ।

गंगा किनारे दंडी स्वामी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विमल देव आश्रम दंडी स्वामी प्रबंधन समिति के महामंत्री ब्रह्मदेव आश्रम कोषाध्यक्ष शंकर आश्रम सहित सैकड़ों भक्तों द्वारा गंगा में दीपदान दिया गया, और गंगा की भव्य आरती उतारी गई।

गंगा आरती के साथ ही तिरंगा यात्रा निकाल रहे युवक की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए उसके प्रति गंगा में आरती उतार कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शंकराचार्य महेश आश्रम ने कहा आज सनातन धर्म खतरे में है यदि हिंदू संगठित एकजुट होकर आगे नहीं आते दो गंगा की अविरल धारा सनातन धर्म की साख सुरक्षित नहीं रह पाएगी।

जब तक हमारे देश का युवा जागृत नहीं होता तब तक हमारी कोशिशें बेकार हैं अब वक्त आ गया है हम सनातनी धर्म एकजुट होने के लिए आगे आएं।



