Latest
योग दिवस पर बाबा रामदेव देंगे Online इविवि शिक्षक एवं कर्मचारी को योग टिप्स

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को हेल्थफुलनेस इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मशहूर संगीतकार शंकर महादेवन, शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के साथ योगगुरु बाबा रामदेव शामिल होंगे। इसके लाइव प्रसारण से जुडने के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इविवि के रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ल ने बताया कि विश्व योग दिवस पर ऑनलाइन आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह आयोजन सुबह सात बजे से अंग्रेजी में फिर विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में सुबह 11 बजे से प्रसारित होगा। इविवि की ओर से होने वाले आयोजन का सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। इसमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर शामिल है। इसके लिए इविवि प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन का लिंक भी जारी किया है।



