Latest

दवा के फुटकर दुकानदारों में असमंजस की स्थिति

(अनंत पांडे) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रदेश सरकार द्वारा घोषित 2 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन में दवा की उपलब्धता बनाए रखने के लिए जनहित और मानवता, आवश्यक वस्तु अधिनियम के आधार पर फुटकर दवा की दुकानों को खोलने का आदेश है। परंतु अभी तक आने जाने के लिए कोई भी पास प्रशासन द्वारा नहीं निर्गत किया गया है! दवा की दुकानों पर काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं, यदि वह दुकानों पर नहीं पहुंच पाएंगे तो दुकानदार के लिए दुकान खोल खोलना और मरीजों को दवा दे पाना संभव नहीं हो पाएगा । शासन इसका संज्ञान ले और थानों पर चाहे तो मौखिक रूप से या वायरलेस के द्वारा, निर्देशित करने की कृपा करें कि दवा की फुटकर दुकानदारों को ना परेशान किया जाए और उनकी वाहनों का चालान ना किया जाए।

Related Articles

Back to top button