Latest

महंत श्यामदास आज बनेंगे बडा अखाडा के महंत

(अनुराग शुक्ला )चित्रकूट (अनुराग दर्शन समाचार ) बडा अखाडा का महंत श्यामदास को शुक्रवार को बनाया जायेगा। निर्वांणी अखाडा अयोध्या के महंत धर्मदास ने बताया कि सातों अखाडों की गुप्त बैठक कर निर्णय लिया गया है कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बडा अखाडा खोही में महंती का कार्यक्रम होगा। गुरुवार को धर्मदास ने बताया कि बैठक में सब साधु-संतों ने विचार कर श्यामदास को अखाडे का महंत बनाने का निर्णय लिया है। इसे लेकर कल्याणदास के पुत्र संतोष तिवारी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह गलत है। हमको यहां का महंत बनाया जाये अन्यथा हम हाईकोर्ट जायेंगे। बता दें कि कल्याणदास के निधन के बाद शुक्रवार को नया महंत बनाया जा रहा है। महंत धर्मदास ने पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल से मिलने के बाद बताया कि कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच महंती का कार्यक्रम होगा। खून के रिश्तों पर महंत नहीं बनाते। इस बात को लेकर कुछ स्थानीय संत-महंत नाराज भी हैं। धर्मदास के सामने खुलकर कहने को तैयार नहीं हैं। आश्रम में कुछ समय पहले से रह रहे पुजारी भी महंत बनने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button