Latest

कौशल विकास के अन्तर्गत जो कार्यक्रम है वो पूर्णतया महिलाओं को समर्पित है- प्रो0 कल्पलता पाण्डेय

 

आर्य कन्या पी0जी0 कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या पी0जी0 कॉलेज में आयोजित आत्मनिर्भरता एवं कौशल विकास की ओर भारत पर एक समाजशास्त्रीय परिचर्चा दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के
आयोजन के द्वितीय दिवस के दिन मुख्य अतिथि, प्रो0 कल्पलता पाण्डेय, कुलपति
महोदया, जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी
के अन्तोदय और गांधी जी के सर्वोदय के आधार पर आर्थिक आत्मनिर्भरता की समाज की विकसित व्यवस्था को बताया उन्होने सात सिद्धान्त बताये मनुष्य, सामग्री.धन, प्रबन्धन, प्रेरणा, शक्ति, बाजार, मशीन। उन्होने कहा सबको शिक्षा, हर हाथ को काम, हर खेत को पानी, कौशल विकास के अन्तर्गत जो कार्यक्रम है वो पूर्णतया महिलाओं को समर्पित है, राष्ट्र को अपने कौशल विकास से समृद्ध बनाये क्योकि राष्ट्र है तभी हम है। मुख्य वक्ता, प्रो0 एस एन. चौधरी नेशनल फेलो इण्डियन
कॉउन्सिल ऑफ सोशल साइन्स रिसर्च (एम0एच0आरडी0), नई दिल्ली ने कहा हमें आर्थिक विकास चाहिये लेकिन पर्यावरण के कीमत पर नहीं, जनजातियों का भी आत्मनिर्भरता के माध्यम से विकास होना चाहिये। प्रो0 आशीष सक्सेना, समाजशास्त्र
विभागाध्यक्ष, इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में एक समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण से बताया स्किल इण्डिया मिशन के तहत समाज को एक विश्व पटल में आगे बढ़ाना है, व्यक्ति की अपनी जो प्रयास और क्षमतायें है उस पर
भरोसा होना चाहिये। अमर्त्य सेन को कोड करते हुए कहा क्षमता उपागम की बढानी चाहिए। आयक्ष शासी निकाय, श्री पंकज जायसवाल का दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में सहयोग, आशीर्वाद देते हुए हम सभी का मनोबल बढाया। प्राचार्या, डौं०
रमा सिंह सभी मुख्य वक्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भारत को विश्वगुरू बनना हो तो उसे अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना होगा, वोकल फार लोकल
को बढ़ावा देकर हम अपनी अर्थव्यवस्था का गति दे सकें। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 सव्य सांची ने किया. टॉ0 स्मिता ने वक्ताओं का परिचय दिया तथा डॉ0 अन्जू श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र ने सभी का धन्यवाद दिया। डॉ० ममता गुप्ता, डॉ० रेनू जैन, डॉ0 मधुरिमा वर्मा, डॉ० कल्पना वर्मा, डॉ0 इभा सिरोठिया, डॉ0 ज्योति
रानी जायसवाल, डॉ० नाजनीन फारूकी, डॉ० शशि कुमारी, श्रीमती शिखा जायसवाल
आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button