परिवार भाव के साथ संगठन को चलाना है – भवानी सिंह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी महानगर प्रयागराज के तत्वाधान में महानगर के सभी वार्ड एवं भाजपा पार्षदों की बैठक चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में आयोजित की गई बैठक के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री भवानी सिंह जी ने उपस्थित वार्ड अध्यक्ष एवं पार्षदों से कहा कि हम सभी को अपने नेतृत्व के ऊपर पूरा भरोसा करके परिवार भाव से संगठन को चलाना है वार्ड स्तर के सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है और शेर बनाना है जो एक शेर की भाति झपट कर वार सके और आगे कहा कि हम राजनीति में सिर्फ घंटा बजाने के लिए नहीं आए बल्कि अपने उद्देश्यों सिद्धांतो को पूरा करते हुए भारत को परम वैभव तक ले जाने के लिए आए इसके लिए हम सभी को अपने पर भरोसा और अपनों पर भरोसा रख कर काम करना है और बूथ के कार्यकर्ताओं को गतिशीलता प्रदान करना है और स्वयं को दिशा प्रदान करना है और हमें सकारात्मक सोच के साथ संगठन को जोड़ने का काम करना है और नकारात्मक विषयों पर विचार भी नहीं करना है और आगे कहा कि सभी को अपने वार्ड की डायरी बनाना है जिसमें भौगोलिक क्षेत्र की रचना करते हुए बूथों की संरचना करना है और बूथों की संरचना करते समय उस बूथ पर रहने वाले राष्ट्रीय पदाधिकारी से लेकर बूट स्तर तक के सभी पदाधिकारियों की एवं उस बूथ पर रहने वाले सभी सम्मानित भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक दृष्टिकोण से प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची को तैयार करना है और संगठनात्मक रचना के अनुसार abcd श्रेणी के आधार पर एवं जातिगत समीकरण को देखकर पर बूथों पर कार्य योजना बनाकर कार्य को करना है और आगे कहा कि यह ध्यान रहे हमें सभी बूथ अध्यक्ष के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से परिचय बढाना संवाद स्थापित करना और उनके नेतृत्व का विकास करना है इसके लिए वार्ड स्तर पर महीने में लगभग दो बैठक का आयोजन करना है एक बैठक वार्ड स्तर कि और दूसरी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ करना है और उपस्थित पार्षदों से कहा कि सभी पार्षद गण अपने वार्ड के अध्यक्षों के साथ संवाद एवं संपर्क स्थापित करते हुए क्षेत्रीय समस्याओं का निराकरण करें और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए वार्ड अध्यक्ष की मदद करें और जनता के बीच में जाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताएं
बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी ने करते हुए कहा कि वार्ड की मजबूती से ही हम मंडल जीतेंगे और मंडल की मजबूती से हम विधानसभा जीत का उत्तर प्रदेश में पुनः एक बार 2022 में भाजपा की सरकार बनायेंगे इसके लिए हम सभी को बड़ी मजबूती के साथ एक दूसरे से सामंजस्य एवं संबाद स्थापित करते हुए काम करना हैं। बैठक में मुख्य रुप से क्षेत्रीय महामंत्री श्री संतोष पटेल महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी पार्षद किरण जायसवाल वरुण केसरवानी रमेश पासी विवेक अग्रवाल राजेश केसरवानी राजू पाठक गिरजेश मिश्रा राजन शुक्ला दिलीप केसरवानी ज्ञानेंद्र मिश्रा किशोरी लाल जायसवाल पार्षद अमन वालेचा पवन श्रीवास्तव दिनेश विश्वकर्मा गौरव गुप्ता रणविजय सिंह दीनानाथ कुशवाहा ज्ञान बाबू केसरवानी संजय कुशवाहा कौशिक सिंह अजय सिंह विजय श्रीवास्तव गया प्रसाद निषाद एवं मंडल एवं वार्ड की सभी अध्यक्ष और पार्षद गण उपस्थित रहे।


