Latest

चीन के कायराना हमले के खिलाफ भड़के कांग्रेसी.!

प्रयागराज। लद्दाख की गलवां घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव में भारतीय सेना के सीओ रैंक के एक अधिकारी समेत 20 जवान शहीद हो गए। बताया गया है कि इस संघर्ष में चीन के 43 सैनिक हताहत हुए हैं। इनमें मृतक और गंभीर रूप से घायल चीनी सैनिक शामिल हैं। 

वहीं, इस घटना के बाद से लोगों में चीन को लेकर आक्रोश है। संगम नगरी प्रयागराज के बालसन चौराहे पर पं०नेहरू की प्रतिमा पर जुटे कांग्रेसियो ने चीनी राष्ट्रपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चीन का झंडा जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

पीसीसी सदस्य संजय तिवारी की अगुवाई में जुटे कांग्रेसियो ने एक स्वर में कहा कि चीनी सैनिकों के कायराना हमले का मुंहतोड़ जवाब देने का वक़्त आ गया केन्द्र सरकार भारतीय सेना के शहीद जवानों का बदला लेने के लिये ठोंस कदम उठाये।

वहीं नेता सदन मुकुन्द तिवारी और महानगर महासचिव हसीब अहमद ने मोदी सरकार से चीन के सामानों पर प्रतिबंद लगाने की मांग की। छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा की भारतीय जवानों के समर्थन में देश हर राजनीतिक पार्टी खड़ी है।

भारतीय सैनिकों की शहादत से आक्रोशित कांग्रेसियो ने चीन के राष्ट्रपति के खिलाफ भी नारे लागये।।

प्र्शन करने वालो में: संजय तिवारी, मुकुन्द तिवारी, सुरेश यादव, हसीब अहमद, अनिल पाण्डेय, अखिलेश यादव, जितेश मिश्रा, शशांक शर्मा, शकील अहमद आदि लोग मौजूद थे

Related Articles

Back to top button