Latest

रेलवे: कई ट्रेनों के समय में भी किया गया बदलाव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई जाने वाली तीन ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं।

साथ ही कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। 02167-02168 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-मंडुवाडीह-लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल एक से 31 जनवरी तक एलटीटी से रात 10:45 बजे चलेगी।

भुसावल, इटारसी, जबलपुर होते हुए अगले दिन रात 09:10 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। दो मिनट बाद रवाना होगी।

तीसरे दिन सुबह 01:55 बजे मंडुवाडीह पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दो जनवरी से एक फरवरी तक मंडुवाडीह से सुबह 10:10 बजे चलेगी।

दोपहर 01:43 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद रवाना होगी। तीसरे दिन रात 12:30 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने उठाया कदम, समय और ठहराव में भी किया बदलाव

02165-02166 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल चार जनवरी से एक फरवरी तक सप्ताह में दो दिन गुरुवार व सोमवार को चलाई जाएगी। यह गाड़ी एलटीटी से सुबह छह बजे चलेगी।

भूसावल, इटारसी व जबलपुर होते हुए अगले दिन सुुबह 03:50 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। सुबह 11:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन पांच जनवरी से दो फरवरी तक प्रत्येक शुक्रवार व मंगलवार को गोरखपुर से शाम 03:45 बजे चलेगी। रात 11:05 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। 25 मिनट बाद रवाना होगी। अगले दिन रात 08:50 बजे एटीटी पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button