Latestइलाहाबाद समाचार

Live प्रयागराज में खास 300 दिव्यांगों और वृद्धजनों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, करेंगे मन की बात

प्रयागराज।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली से उड़ान भरी। वह 10.30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचे। पीएम मोदी पहुंचे प्रयागराज, सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से परेड मैदान पहुंचे।

पीएम मोदी प्रयागराज में खास 300 दिव्यांगों और वृद्धजनों के बीच है। एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी परेड मैदान में हेलिकॉप्टर के बेड़े के साथ पहुंचे। प्रधानमंत्री यहां पर खास कैंप में 300 विशेष  दिव्यांगजन से मन की बात करेंगे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संगमनगरी में आगमन को लेकर हर तरफ चौकसी है। पीएम मोदी प्रयागराज की धरती से लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और समरसता का भी संदेश देंगे। परेड मैदान में वह 27 हजार दिव्यांगजन व वृद्धजन को उपकरण वितरण समारोह में शामिल होंगे। वह दस दिव्यांगजन को अपने हाथ से उपकरण देकर उनसे अलग से मन की बात भी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button