FEATUREDLatestदेश

लाइगर के फ्लॉप होने के बाद ड्रीम गर्ल 2 की शूटिंग में जुटी अनन्या पांडे

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अभिनेत्री अनन्या पांडे हाल ही में विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म लाइगर में दिखाई दी थी। हालांकि, न तो मूवी लोगों को पसंद आ रही है और न ही अनन्या का अभिनय। मूवी में अनन्या पांडे की एक्टिंग को लेकर फैंस जमकर निंदा भी कर रहे है।

यहां तक कि अनन्या की अन्य आगामी मूवीज को लेकर भी फैंस खुश नहीं हैं और अनन्या को मूवी में न लेने की मांग कर रहे है। खबरों का कहना है कि अनन्या जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ मूवी ड्रीम गर्ल 2 में दिखाई देने वाली है। वह इस फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं। यदि फैंस उन्हें इस मूवी में नहीं देखना चाहते हैं।

खबरों का कहना है कि अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना इन दिनों मथुरा में ड्रीम गर्ल 2 की शूटिंग में बिजी चल रहे है। हाल ही में अनन्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमे वह एशिया कप 2022 में भारत वीएस पाकिस्तान के मध्य हुए महामुकाबले में देश की जीत का जश्न मनाती हुई दिखाई दे रही है।

वीडियो में अनन्या पांडे और आयुष्मान कुछ दूसरे कलाकारों के साथ काला चश्मा गाने पर नाचते हुए दिखाई दिए। कैप्शन में अनन्या ने जीत गया इंडिया लिखकर अपना खुशी जाहिर की। इस पर कई लोगों ने कमेंट करके वीडियो में अनन्या के होने पर प्रश्न उठाए और यह तक कह दिया कि मूवी फ्लॉप साबित हो सकती है।

इतना ही नहीं, लोग आयुष्मान खुराना से कहते दिखाई दे रहे है कि वह अनन्या को थोड़ी एक्टिंग सिखा दें वरना उनकी खराब एक्टिंग मूवी पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। बता दें कि अनन्या पांडे की एक्टिंग पर शुरुआत से ही सवाल उठते रहे हैं। उनकी डेब्यू मूवी स्टूडेंट ऑफ द ईयर टू के वक़्त से ही वह ट्रोल्स के निशाने पर बनी हुई हैं। लाइगर में उनकी एक्टिंग एक बार फिर चर्चा का विषय बन चुकी है। इससे साफ है कि अनन्या की फिल्मों में अब दर्शकों की दिलचस्पी नहीं है।

Related Articles

Back to top button