सपा की जिला कार्यकारिणी एवं 11 प्रकोष्ठ के अध्यक्ष घोषित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादीपार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने आज प्रेस वार्ता कर नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की l
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमोदन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा जारी प्रयागराज की समाजवादीपार्टी की जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, महासचिव संदीप सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष गुलाब सिंह यादव सहित 7 उपाध्यक्ष एवं 15 सचिव बनाए गए हैं l
52 सदस्यीय कार्यकारिणी में 27 सदस्य हैं l पहली बार प्रदेश कार्यालय से पदाधिकारियों की घोषणा के साथ ही इन्हीं में से कुछ को विधानसभा प्रभारी भी नामित किया गया है l
जिला महासचिव संदीप सिंह पटेल को विधानसभा बारा, उपाध्यक्षगण सर्व श्री राम सुमेर पाल को फूलपुर, अनिल यादव को सोराव, जीत लाल पासी को फाफामऊ, पन्चू राम निषाद को मेजा, सचिवगण सर्व विजय बहादुर पटेल को करछना, सोम दत्त पटेल को कोराव, रंगी लाल यादव को प्रताप पुर एवं सदस्य मुलायम यादव को हंडिया का प्रभारी बनाया गया है l
समाजवादीपार्टी के संबद्ध प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर नामित लोगों में व्यापार सभा के सुरेंद्र केसरवानी, अल्पसंख्यक सभा के मो. इसराईल, अधिवक्ता सभा के राकेश यादव, मजदूर सभा के इंद्रेश कुमार पुष्कर, शिक्षक सभा के संतोष यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अभय राज यादव, अनु. जाति प्रकोष्ठ के अभिजीत उर्फ बिट्टू, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कृपाशंकरबिंद, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ सरताज आलम, सैनिक प्रकोष्ठ के कमलेश यादव एवं अनु जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राधेश्याम कोल नामित किए गए हैं l
इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा शासन में किसानों को धोखा मिला है l आज किसान अपनी मांगों को लेकर आन्दोलन रत है l भाजपा सिर्फ बहकावे और छलावे का काम कर रही है l उन्होने कहा कि समाजवादीपार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ है l
जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्री योगेश चन्द्र यादव, महासचिव संदीप सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष गुलाब सिंह यादव सहित 7 उपाध्यक्ष एवं 15 सचिव तथा 27 सदस्य बनाए गए हैं
पहलीबार जिला पदाधिकारियों को विधानसभाओं का भी प्रभार सौंपा गया
राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कई दिनों से समाजवादीपार्टी के लोग किसानों के समर्थन में सड़क पर उतर कर धरना-प्रदर्शन कर किसानों का साथ दिया है l आगामी 25 दिसम्बर को पार्टी के सभा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गाँव गाँव में इस भीषण ठंड के मौसम में अलाव के पास बैठकर “किसान घेरा कार्यक्रम “करेंगे l जिसमें भाजपा की कृषि नीति से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जायगी l सपा जिला अध्यक्ष श्री यादव ने ध्वस्त कानून व्यवस्था, कोरोना काल में पुलिसकर्मियों द्वारा आम लोगों को बेवजह परेशान किए जाने, धान क्रय केंद्रों में धान की खरीद न होने और अधिकांश केंद्र पर ताला लगा होने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी योगी राज से जनता पूरी तरह से ऊब चुकी है l स्नातक और शिक्षक एम एल सी चुनाव में सपा उम्मीदवार की जीत पर उत्साहित सपा जिला अध्यक्ष ने दावा किया कि भाजपा अपने पाप से नष्ट हो जाएगी और आने वाले 2022 में सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में कामयाब होगी l नई कार्यकारिणी के गठन में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने और जमीनी स्तर पर मजबूती के लिए संकल्पबद्ध होने का दावा किया है l


