भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है- शशांक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। देश में सुरक्षा, सुशासन व विकास के नए प्रतिमान स्थापित करते हुए राष्ट्रहित, अंत्योदय व एकात्म मानववाद के ध्येय को लेकर चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा नेता शशांक शेखर पांडेय ‘एडवोकेट’ ने मुट्ठीगंज में आयोजित एक गोष्ठी में कहा कि मैं उन सभी महान विभूतियों को नमन करता हूँ जिनकी नि:स्वार्थ सेवा और समर्पण से पार्टी आज इस शिखर पर पहुंची है। शशांक ने भारतीय जनता पार्टी के समस्त कर्मठ व परिश्रमी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को भाजपा स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दिया Iउन्होंने कहा कि अपने खून-पसीने से पार्टी संगठन को सिंचने वाले सभी कार्यकर्ता बंधु एवं देशवासी बधाई के पात्र हैं I आप सबके त्याग, समर्पण और मेहनत के बल पर आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी हैI शशांक ने कहा कि यह हम सब के लिए गर्व का विषय है कि देश में लगातार दूसरी बार कर्म योगी एवं गरीब कल्याण के लिए समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है….I शशांक ने आज से शुरू होकर 30 अप्रैल तक पार्टी द्वारा चलाए जा रहे माइक्रो डोनेशन अभियान में सभी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया I गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा नेता आचार्य कमलेश मिश्र ने एवं संचालन भाजपा नेता दत्तात्रेय पांडेय ने किया I
गोष्ठी में प्रमुख रूप से प्रशांत मिश्रा, अखिलेश शुक्ला पवन मिश्रा विनय कुमार शुक्ला, हरि मोहन पांडे वीरेंद्र यादव, पंकज श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल पांडे, मनोज कुमार त्रिपाठी, देवेंद्र पांडे, अखिलेश पांडे, प्रियांशु श्रीवास्तव, राकेश शुक्ला आशीष शर्मा, चंद्रभूषण तिवारी, पूनम मिश्रा, राजेश मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे I



