आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आज से ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारंभ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार आज )। “शिक्षा क्या स्वर् साध सकेगी- यदि नैतिक आधार नहीं है”
इसी उद्घोष के साथ आर्य कन्या ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से आर्य कन्या इंटर कॉलेज, प्रयागराज में आज से ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारंभ किया गया ।महर्षि दयानंद द्वारा संस्थापित, आर्य समाज द्वारा भारतीय सभ्यता ,संस्कृति तथा राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत छात्राओं की बहुमुखी प्रतिभा के विकास हेतु विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए प्रबंधक पंकज जायसवाल ने कहा कि प्राचार्या, प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षिकाएं पूरे जोश एवं उत्साह के साथ छात्र -छात्राओं को प्रशिक्षित करेंगी और यह भी कहा कि बच्चे इतनी अधिक संख्या में एकत्रित हुए हैं कि यह प्रयागराज की सबसे बड़ी कार्यशाला होगी।
प्रधानाचार्या डॉ सुधा रानी उपाध्याय ने कहा कि योगी सरकार की मंशा के अनुरूप छात्राओं की बहुमुखी विकास के लिए स्वतः शिक्षिकाएं प्रातः काल से ही विद्यालय में उपस्थित हैं । जश्न जैसा माहौल है। बच्चे भी अति उत्साही हैं । प्राचार्या प्रोफेसर अर्चना पाठक आर्य कन्या पीजी कॉलेज ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं है ,यह हमारे पूरे व्यक्तित्व को निखारने की एक प्रक्रिया है। यह कार्य बहुत ही उत्साहवर्धक एवं प्रशंसनीय हैं। सभी शिक्षिकाएं एवं बच्चे एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। कार्यशाला के प्रथम दिन ही मीडिया प्रभारी सलोनी अग्रवाल के अनुसार 278 बच्चे अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं । कल औरअधिक संख्या में बच्चों के आने की संभावना है। कार्यशाला में डायरेक्टर डॉ रमा सिंह, उपप्राचार्या डॉ ममता गुप्ता, उपप्रधानाचार्या अर्चना जायसवाल, नीना प्रजापति, रेनू चंद्रा, आशा श्रीवास्तव, ऋतु अरोरा, अनुपमा श्रीवास्तव, सीमा पांडे, शारदा कुमारी आदि समस्त शिक्षकाए॑ एवं छात्राएं उपस्थित रही।क़्क़




