देशसंत समागम

गंगा से निकाली चार ट्रक जलकुम्भी

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। गंगा सेवकों ने रविवार सुबह दशाश्वमेध घाट पर सफाई की। भाजपा की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी के नेतृत्व में गंगा भक्तों ने बाढ़ के साथ गंगा में आई चार ट्रक जलकुम्भी निकाली। नगर निगम के जोनल अधिकारी संजय ममगई के साथ गंगा भक्तों ने घाट पर जल लेने आए कांवरियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सभी कांवरियों को पॉलीथीन उपयोग न करने का आग्रह किया गया। सफाई के पश्चात गंगा से निकाली गई जलकुम्भी नगर निगम के वाहन से बसवार भेज दी गई।

स्वच्छता अभियान में सोमनाथ मिश्रा, रोहित यादव, आरपी दुबे, विजय दुबे, संजय श्रीवास्तव, रूशाली मिश्रा ,मृणाली मिश्रा, सुमनबाला, सविता सिंह, दुर्गेश नंदिनी, मीनू सिंह, प्रेमलता मौर्य, किरन सिंह, अर्चना पांडेय, शगुन सिंह, नेहा केसरी, गीता गुप्ता, आस्था तिवारी, त्रिगुणात्मिका शीतल शुक्ला, अन्नपूर्णा मिश्रा, कैलाश नाथ दत्ता, राकेश मिश्रा, संजय शुक्ला, अन्नू निषाद, सचिन मिश्रा, राहुल मिश्रा, सोनू अरोरा, सुजीत पांडेय, अनिल शुक्ला, प्रदीप कुमार, आशुतोष श्रीवास्तव, विजय केसरी व डीपी पांडेय आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button