देश

जिलाधिकारी ने नामांकन व्यवस्था का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त करने के दिये निर्देश

इलाहाबाद, फूलपुर संसदीय क्षेत्र का नामांकन आज से होगा प्रारम्भ होगा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के तहत 51-फूलपुर संसदीय क्षेत्र एवं 52-इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र का नामांकन कलेक्ट्रेट परिसर में आज पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक सम्पन्न होगा।

51- फूलपुर संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर स्वयं जिलाधिकारी श्री भानुचंद्र गोस्वामी हैं जबकि 52- इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविन्द सिंह हैं। 51 फूलपुर हेतु नामांकन प्रक्रिया जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में सम्पन्न होगी जबकि 52- इलाहाबाद की नामांकन प्रक्रिया मुख्य राजस्व अधिकारी के कक्ष में प्रारम्भ होगी।

नामांकन 16 अप्रैल से प्रारम्भ होकर 23 अप्रैल तक पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्दिष्ट स्थलों पर होगा। अवकाश के दिनों में नामांकन प्रक्रिया बन्द रहेगी। दिनांक 17, 19, 21 अप्रैल को अवकाश घोषित किया गया है।नामांकन के समय कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापक प्रबन्ध किये गये हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज सम्बन्धित अधिकारियों की टीम के साथ कलेक्ट्रेट का स्थलीय निरीक्षण कर नामांकन व्यवस्था का जायजा लिया। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के दृष्टिगत कड़े प्रबन्ध किये गये हैं नामांकन हेतु आयोग द्वारा निर्धारित मानदण्डों के तहत कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार से प्रत्याशी और उनके साथ पांच व्यक्तियों को ही नामांकन के दौरान प्रवेश दिया जायेगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button