Latest

पहाडी थाने का निरीक्षण करते एसपी धवल जायसवाल

 

महिलाओं से वार्ताकर हर हाल में सुनें समस्या: एसपी

( अनुराग शुक्ला )
चित्रकूट (अनुराग दर्शन समाचार ) पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने थाना पहाडी का औचक मुआयना कर थानाध्यक्ष को निर्देश दिये कि पीड़ित महिलाओं से वार्ताकर उसकी शिकायत हर हाल में सुनी जाये। बुधवार को एसपी धवल जायसवाल ने थाना पहाडी का औचक मुआयना कर महिला हेल्पडेस्क में मौजूद रजिस्टर देखा। हेल्पडेस्क में नियुक्त महिला कर्मी को निर्देश दिये कि महिला शिकायतकर्ता का मोबाइल नम्बर रजिस्टर में अवश्य दर्ज करें, ताकि पीड़िता से वार्ताकर शिकायत निस्तारण की बाबत जानकारी ली जा सके। थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, आर्डर बुक न्यायालय, आर्डर बुक पुलिस, आकस्मिक निरीक्षण रजिस्टर देखकर दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने थाना पहाडी में विवेचनाओं की स्थिति का जायजा लिया।
एसपी ने विवेचनाओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये। थाना परिसर, बैरक, भोजनालय व शौचालय का निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ-सफाई के निर्देश दिये। इस मौके पर थानाध्यक्ष रामआसरे यादव व पीआरओ तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में उन्होंने पुलिस कार्यालय सोनेपुर में जनता की समस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button