Latest

माघ मेला: श्रद्धालु लगाएंगे अविरल व निर्मल गंगा में डुबकी, हरिद्वार से छोड़ा गया 18,474 क्यूसेक पानी

( अनुराग शुक्ला/आनंत पांडे )। प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला में आने वाले संत, कल्पवासी और श्रद्धलुगण अविरल और निर्मल गंगा में पुण्य की डुबकी लगा सकें इसके लिए हरिद्वार से बुधवार को 18,474 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी आठ जनवरी के आसपास संगम पहुंच जाएगा।

इसके अलावा माघ मेला के दौरान कानपुर बैराज से लगातार सात से आठ हजार क्यूसेक पानी नियमित रूप से छोड़ा जाएगा।

माघ मेला की तैयारियों को लेकर कानपुर बैराज से इस समय महज छह हजार क्यूसेक के आसपास पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है। सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नरौरा बैराज से प्रतिदिन 6255 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।

वहीं कानपुर से सात हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। आने वाले माघ मेला में 1000 क्यूसेक पानी अधिक छोड़ा जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि माघ मेला के दौरान 72 मीटर के आसपास संगम में पानी रहेगा।

Related Articles

Back to top button