Latest

उपमुख्यमंत्री से मिलकर मेला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कल्प वासियों एवं तीर्थ पुरोहितों के उत्पीड़न को लेकर ज्ञापन सौंपा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागवाल सभा के पदाधिकारियों द्वारा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी से मिलकर मेला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कल्प वासियों एवं तीर्थ पुरोहितों के उत्पीड़न के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन देते समय प्रयाग बाल सभा के प्रवक्ता अमित आलोक पांडे ने माननीय उपमुख्यमंत्री जी को बताया कि आगामी माघ मेला सन्निकट है 11 जनवरी से कल्प वासियों का आगमन प्रारंभ हो जाएगा परंतु अभी तक मेला प्रशासन द्वारा तीर्थ पुरोहितों की भूमिका ना तोआवंटन प्रारंभ किया गया और ना ही इसके संबंध में कोई तिथि ही निर्धारित की गई है माघ मेला रिकॉर्ड के अनुसार प्रयाग वालों को लगभग 8:५० सौ बीघा भूमि मिलनी चाहिए परंतु अधिकारियों की अ दूरदर्शिता एवं विरोधी मानसिकता के कारण मौके पर लगभग 40 परसेंट घूम ही शेष बची है शेष भूमि का बंदरबांट कर लिया गया है अधिकारी केवल सरकारी विभागों एवं अपने रिश्तेदारों एवं नातेदार ओं की फर्जी संस्थाओं को बसाने में ही व्यस्त हैं सेक्टर नंबर 1 और 2 में बांध के नीचे इस वर्ष भी भूमि कम है ऐसे में इस क्षेत्र में भी सरकारी विभागों अधिकारियों कर्मचारियों की संस्थाओं को ना बसाकर कल्प वासियों एवं 30 पुरोहितों को बसाने की मांग की गई शीघ्र अति शीघ्र तीर्थ पुरोहितों का आवंटन हो जिससे वकल्प वासियों की व्यवस्था कर सकें इसकी मांग भी कई बार दोहराई गई माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा इस पत्र पर मेला प्रशासन से शीघ्र वार्ता कर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। उक्त अवसर पर अध्यक्ष हरिशंकर पांडे दिलीप कुमार तिवारी नरेंद्र पांडे शैलेंद्र पांडे कृष्ण कुमार पाठक विक्रम तिवारी रवि दुबे दिलीप कुमार दुबे निशांत तिवारी सहित अन्य तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button