देश

छात्रावास में सुरक्षित नहीं हैं लड़कियां, महिला आयोग सदस्य ने लगाए आरोप

प्रयागराज। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में जांच करने आई राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि महिला छात्रावासों में छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं उन्हें अभद्र भाषाओं का सामना भी करना पड़ रहा है आयोग की सदस्य ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लड़कियों के हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर खानपान की व्यवस्था तक सही नहीं है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डाॅ0 राजुल बिन्द देसाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय में निरीक्षण के उपरांत इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन पर उक्त गंभीर आरोप लगाये
इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टलों का निरीक्षण करने प्रयागराज पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डॉ राजुल बिन्द देसाई ने गर्ल्स हॉस्टल के निरीक्षण के बाद महिला छात्रावासों में खानपान और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त करते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन को एक टीम बनाकर एक महीने में मानक के अनुसार सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के आदेश दिए है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button