Latest

इलाहाबाद सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने मोतीलाल नेहरु चिकित्सालय, करछना सामुदायिक केंद्र तथा मेजा रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड टीकाकरण सेंटर का किया औचक निरिक्षण – जताई नाराजगी

इलाहाबाद सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने मोतीलाल नेहरु चिकित्सालय, करछना सामुदायिक केंद्र तथा मेजा रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड टीकाकरण सेंटर का किया औचक निरिक्षण – जताई नाराजग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज इलाहाबाद सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने आज मोती लाल नेहरू चिकित्सालय में चल रहे कोविड टीकाकरण सेंटर का औचक निरिक्षण किया। सांसद प्रोफेसर जोशी सर्वप्रथम कॉल में अस्पताल में चल रहे टीकाकरण केंद्र पर खड़े महिलाओं एवं पुरुषों का अभिवादन करते हुए उनसे संवाद किया। लोगों ने कहा कि यहां पर टिका करावें बहुत देर लगाई जा रही है, हम लोग दो 2 घंटे से लाइन लगे हैं और अभी तक नंबर नहीं आया है। सांसद जोशी ने सभी की बात सुनी और सीएमएस डॉ सुषमा श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि जिन को जो स्लॉट और समय पंजीकरण में मिला है उसी के अनुसार टीकाकरण करें। एक व्यक्ति को टीकाकरण करने में तीस मिनट से ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए। सांसद में कहा कि यहां पर तत्काल वेटिंग रुम को खोला जाए जिसे की भूख में खड़ी महिलाओं को बैठने में सहूलियत मिल सके। सांसद में कहा कि पानी की टंकी जो जर्जर हो चुकी है उसकी जगह नई पानी की टंकी का निर्माण जल्द से जल्द शुरु हो जिससे कि अस्पताल में आए लोगों को शुद्ध पेयजल इस गर्मी में उपलब्ध हो सके। इसके पश्चात सांसद प्रोफेसर जोशी सीधा करना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची तथा वहां की कार्यप्रणाली से खुश दिखीं। सांसद में वहां के अधीक्षक से कहा कि टीकाकरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति पर तीस मिनट से अधिक समय ना लिया जाए। करछना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित आशा बहनों ने सांसद से अपने रुके हुए मानदेय को वह आने की मांग किया जिस पल सांसद जोशी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री जी से वार्ता करूंगी जिससे आप सभी आशा बहनों का मानदेय जल्द से जल्द बढ़ाया जा सके। सांसद जोशी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अस्पताल का भी निरक्षण किया जिस पर अस्पताल कर्मचारियों ने सांसद से अस्पताल के जर्जर भवन को तत्काल निर्माण कराने की मांग रखी जिस पर सांसद ने अस्पताल कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द जर्जर भवन को सही कराया जायेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर करछना को जिलाधिकारी विनोद पांडेय पूरे समय उपस्थित रहे। उसके पश्चात सांसद प्रोफेसर जोशी सीधा मेजा रामनगर स्टेप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां पर भी टीकाकरण अभियान के तहत टीका लगवाने आए लोगों की लंबी लाइन लगी थी। सांसद में लाइन में लगे लोगों से संवाद किया और कहा कि सामाजिक दूरी को बनाए रखें और मास्क लगाएं लोगों ने बताया कि हम सब काफी समय से लाइन में लगे हैं और अभी तक टीका लगवाने का नंबर नहीं आया है जिस पर सांसद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को निर्देशित किया कि आप यहां पर माइक के माध्यम से लोगों को उनके टीकाकरण के समय की घोषणा करें। सांसद जोशी में रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो अतिरिक्त कंप्यूटर लगाने के लिए कहा जिसे की टीकाकरण कारण को गति सके। सांसद ने अधीक्षक से कहा कि लाइन में लगे लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं अतः इनके लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था किया जाए साथ में धूप से बचाव के लिए टेंट भी लगवाया जाए जिससे लोगों को परेशानी ना हो सके। सांसद में तत्काल जिला टीकाकरण अधिकारी से वार्ता कर रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्थाओं को ठीक करने का निर्देश दिया। सांसद प्रोफ़ेसर जोशी के साथ सांसद के प्रशासनिक कार्य एवं मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला, विजय पुरस्वानी, अमरेश तिवारी, मनु कक्कड़, विजय बहादुर सिंह, महिला आयोग की सदस्य उषा रानी आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button